मुख्यमंत्री नीतीश संग पहुंचे सम्राट

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में आज विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग आज स्थापित कर दिया गया. विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग स्थापना का कार्यक्रम किया गया. भारी भरकम शिवलिंग को उठाने के लिए दो बड़े-बड़े क्रेन मंगवाए गए थे. जिनकी मदद से शिवलिंग को स्थापित कर दिया गया है. यहां पूजा-पाठ का कार्यक्रम किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए. उनके साथ ही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे. शिवलिंग की स्थापना के लिए 700 टन और 500 टन क्षमता वाली दो बड़ी क्रेन पहुंची थीं. शुक्रवार को इसको लेकर विशेष मॉक ड्रिल भी की गई थी.

