शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज
लखनऊ: सीएम योगी की अध्यक्षता में गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में राज्य के लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा शुरू करने का बड़ा फैसला लिया जाएगा. यह योजना माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को भी लाभ पहुंचाएगी. इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है. इन प्रस्तावों में विकास, शहरी सुविधाएं, परिवहन, विज्ञान और अन्य क्षेत्र शामिल हैं.
मुख्य सचिव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम मुख्य फैसला होगा. माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी.
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों और मान्यता प्राप्त (अनुदानित व स्ववित्त पोषित) स्कूलों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक (CWSN), अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन, पूर्णकालिक/अंशकालिक शिक्षक और प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइए और उनके आश्रित परिवार के सदस्य भी इस सुविधा के पात्र होंगे. यह योज

