वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की नई सौगात रेलयात्रियों को मिलने जा रही है. दिल्ली से हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस और हावड़ा गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने वाली है.
नई दिल्ली: रेलवे वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस की 11 ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है. चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, असम के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र को इन ट्रेनों का फायदा मिलेगा. देश की पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत दिल्ली से हावड़ा के बीच होने जा रही है. ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के अहम रेलवे स्टेशनों से गुजरेंगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन 11 नई ट्रेनों में 8 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन हैं. जबकि एक वंदेभारत स्लीपर के अलावा दो सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें हैं. असम और बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. अमृत भारत एक्सप्रेस को किफायती ट्रेन माना जाता है. इसमें रेल यात्रियों को कम महंगे ट्रेन टिकट में भी हाई क्वालिटी सेवाएं मिलती हैं.
नई अमृत भारत ट्रेनों का रूट
दिल्ली हावड़ा (आनंद विहार टर्मिनल)
न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली
एसएमवीटी बेंगलुरु-अलीपुरद्वार
अलीपुरद्वार-पनवेल
डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ)
कामाख्या-रोहतक
सियालदह-वाराणसी
न्यूजलपाईगुड़ी-नागरकोली
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन – हावड़ा गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी. 16 कोच की इस ट्रेन में 11 डिब्बे थर्ड एसी कोच के होंगे. चार सेकेंड एसी कोच और एक फर्स्ट एसी कोच होगी. यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. नारंगी और भूरे रंग की ये ट्रेन पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी. यह कम समय में बड़े शहरों के बीच यात्रा कराएगी. हावड़ा गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 3एसी का किराया 2299 रुपये था. इस ट्रेन में कोई आरएसी या वेटिंग टिकट नहीं होगी. 400 किलोमीटर से कम दूरी का किराया उतना ही होगा. वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी तक 958 किलोमीटर तक 14 घंटे में सफर तय होगी. ये ट्रेन मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी, कामाख्या जैसे अहम स्टेशनों पर ठहरेगी.
It’s no secret that the digital industry is booming. From exciting startups to global brands, companies are reaching out to digital agencies, responding to the […]