लखनऊ। यूपी पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश में पुलिस द्वारा की गई प्रमुख कार्यवाहियों का विस्तृत हिसाब पेश किया। उन्होंने बताया कि लगातार सख्त कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के चलते प्रदेश में अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। क्राइम रेट में आई गिरावट का तुलनात्मक आंकड़ा भी प्रेस के सामने रखा गया। डीजीपी ने पुलिस की विभिन्न अभियानों का ब्यौरा देते हुए कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने यक्ष ऐप को AI और लीगल टेक्नोलॉजी का सशक्त कॉम्बिनेशन बताया और इसके कार्य करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस ऐप के बेहतर उपयोग के लिए मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और मोबाइल अब जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुके हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक थाने में साइबर क्राइम डेस्क स्थापित की जाएगी। वित्तीय साइबर अपराधों में अब तक 325.25 करोड़ रुपये की धनराशि वापस कराई जा चुकी है। डीजीपी ने नागरिकों की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि अवेयरनेस कार्यक्रमों से पुलिस को बड़ी मदद मिल रही ।
Related Posts
कुश्ती ने करवाया मंत्री- विधायक में दंगल
- News-Desk
- February 1, 2026
- 0
महोबा। विधानसभा चरखारी के अमानपुरा गांव में शुक्रवार को आयोजित कुश्ती के चलते प्रदेश के कद्दावर मंत्री और क्षेत्रीय विधायक में बीच सड़क पर दंगल […]
माघ मेले में गूंजी किलकारी
- News-Desk
- January 18, 2026
- 0
संगम स्नान को आई महिला ने मेला क्षेत्र में दिया बेटी को जन्म, नाम रखा गंगा प्रयागराज माघ मेले में एक ऐतिहासिक और भावुक पल […]
1 फरवरी को आएगा देश का सबसे बड़ा बजट
- News-Desk
- January 13, 2026
- 0
स्टार्टअप्स पर होगी ‘सौगातों की बारिश’ बजट की उम्मीदें: 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. इस बार स्टार्टअप्स को टैक्स छूट […]
