लखनऊ। यूपी पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश में पुलिस द्वारा की गई प्रमुख कार्यवाहियों का विस्तृत हिसाब पेश किया। उन्होंने बताया कि लगातार सख्त कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के चलते प्रदेश में अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। क्राइम रेट में आई गिरावट का तुलनात्मक आंकड़ा भी प्रेस के सामने रखा गया। डीजीपी ने पुलिस की विभिन्न अभियानों का ब्यौरा देते हुए कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने यक्ष ऐप को AI और लीगल टेक्नोलॉजी का सशक्त कॉम्बिनेशन बताया और इसके कार्य करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस ऐप के बेहतर उपयोग के लिए मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और मोबाइल अब जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुके हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक थाने में साइबर क्राइम डेस्क स्थापित की जाएगी। वित्तीय साइबर अपराधों में अब तक 325.25 करोड़ रुपये की धनराशि वापस कराई जा चुकी है। डीजीपी ने नागरिकों की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि अवेयरनेस कार्यक्रमों से पुलिस को बड़ी मदद मिल रही ।
Related Posts
लोनिवि टेंडर 10% से ज्यादा कम दर पर डाला तो जुर्माना
- News-Desk
- February 17, 2026
- 0
लखनऊ, विशेष संवाददाता लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में ठेकेदार ने 10 फीसदी से ज्यादा कम दरों पर टेंडर डाला तो उसपर जुर्माना लगाया जाएगा। टेंडर […]
नए साल पर अयोध्या, काशी और मथुरा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
- News-Desk
- January 1, 2026
- 0
नए साल पर अयोध्या, काशी और मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अयोध्या में रामलला और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन […]
आखिर अपर्णा यादव को क्यों तलाक दे रहे प्रतीक यादव
- News-Desk
- January 20, 2026
- 0
दोनों के बीच किस बात का झगड़ा, जानें सारी वजह लखनऊ. प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी पत्नी अपर्णा यादव से […]
