फोटोग्राफी की शौकीन है रेहान की गर्लफ्रेंड
अवीवा
लखनऊ। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई हो गई है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सगाई के बाद कपल फेमिली के साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचा है।
रेहान और अवीवा 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को ही फोटोग्राफी का शौक है। सगाई में वाड्रा, गांधी और बेग परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने भी सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की है।
रेहान की मंगेतर अवीवा, दिल्ली के बिजनेसमैन इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं। अवीवा की मां नंदिता ने ही कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन का इंटीरियर डिजाइन किया था।
अवीवा को फोटोग्राफी का शौक, मीडिया में भी काम किया
अवीवा ने मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कंटेंट प्लेटफॉर्म प्रोपेगंडा में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया है और डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म आर्ट चेन इंडिया में मार्केटिंग इंटर्न भी रही हैं।
अवीवा आई-पार्लियामेंट में प्रकाशित द जर्नल की एडिटर-इन-चीफ भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने वर्व मैगजीन इंडिया Verve और क्रिएटिव इमेज मैगजीन में इंटर्नशिप भी की है। वह अटेरियर .11 की को-फाउंडर हैं। यह एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है, जो भारत भर में एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ काम करती है।

अवीवा
