सोने – चांदी के भाव आसमान में

इतना महंगा कभी नहीं देखा! सोना-चांदी के दाम ने निवेशकों की उड़ाई नींद
लखनऊ। बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. चांदी के दाम में एक ही दिन में करीब 20 हजार रुपये प्रति किलो की बड़ी छलांग देखने को मिली और इसका भाव बढ़कर दो लाख 97 हजार 800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया. वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा, 24 कैरेट सोना करीब 2,500 रुपये महंगा होकर एक लाख 48 हजार 550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले सोमवार को भी बाजार में जोरदार तेजी देखी गई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, बढ़ती मांग और सप्लाई की कमी का असर अब भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सोना और चांदी सुरक्षित निवेश विकल्प बने हुए हैं. मार्केट एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि निवेशक अपनी कमाई का 15 से 20 फीसदी हिस्सा सोने और चांदी में लगाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *