केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, राज्यपालों के आधिकारिक आवासों के नामकरण में एकरूपता लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजभवन का नाम अब आधिकारिक तौर पर जन भवन हो गया है. राज्यपाल के आधिकारिक आवास और संबंधित सूचना विभाग से जारी सामग्री में ‘राज भवन’ की जगह ‘जन भवन’ का उपयोग शुरू कर दिया गया है. साथ ही, राजभवन के आधिकारिक मीडिया ग्रुप का नाम भी ‘जन भवन’ कर दिया गया है.
यह बदलाव केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्यपालों के आवासों के नामकरण में एकरूपता लाना और ‘राज’ शब्द के बजाय जन-केंद्रित शब्दावली को बढ़ावा देना है. कुछ राज्यों में राजभवन का नाम लोक भवन किया गया है मगर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के कार्यालय का नाम पहले से ही लोक भवन है इसलिए राज भवन को जन भवन के तौर पर नाम दिया गया है.

