
दो साध्वियों के साथ रेप और पत्रकार हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मंजूर कर दी गई है. राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जिला कारागार में बंद है. पैरोल की अवधि के दौरान वह हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेगा.
जानकारी के अनुसार, गुरमीत राम रहीम की पैरोल को कल शाम मंजूरी दी गई. इसके बाद जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पैरोल के दौरान राम रहीम को तय शर्तों का पालन करना होगा और वह सिरसा डेरा परिसर से बाहर किसी आयोजन में हिस्सा नहीं ले सकेगा. प्रशासन की ओर से उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
