पलाश मुच्छल ने विद्यान माने पर किया 10 करोड़ का मानहानि केस

स्मृति मंधाना के दोस्त ने किया था पर्दाफाश

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के कॉमन फ्रेंड विद्यान माने ने सिंगर-कंपोजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो क्रिकेटर पर चीट कर रहे थे. यहां तक कि शादी वाले दिन उन्हें किसी और लड़की के साथ बिस्तर में रंगे हाथों पकड़ा गया था. इन आरोपों के बाद पलाश ने विद्यान माने पर 10 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया है.

नई दिल्ली.  सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी पिछले साल की सबसे चर्चित शादी थी. हल्दी, मेहंदी और संगीत तक होने के बाद आखिरकार दोनों की शादी टूट गई. इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. स्मृति और पलाश की शादी टूटने के बाद से ही सिंगर और कंपोजर की बेवफाई की खूब चर्चे थे. दावा किया जा रहा था कि पलाश ने लंबे समय से स्मृति पर चीट कर रहे थे. यहां तक की अपनी ही शादी के दौरान उनका किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था. इन सब अटकलों के बीच अब क्रिकेटर के पुराने दोस्त और एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने पलाश मुच्छल को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *