मंत्री का काफिला रोकने वाले भाजपा विधायक को नोटिस, बृजभूषण राजपूत बोले- मुझे नहीं मिला

चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शनिवार को मुलाकात करूंगा.

लखनऊ : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रोकने वाले चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत को पार्टी ने नोटिस जारी किया है. नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है.

नोटिस के बारे में ईटीवी भारत को बृजभूषण राजपूत ने बताया, हो सकता है कि नोटिस जारी हुआ हो, मगर मुझे अभी नहीं मिला. मुझे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से बातचीत का समय जरूर मिला है. मैं शनिवार को उनसे मुलाकात करूंगा.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महोबा जिले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुए विवाद पर दो दिन पहले कहा था कि पार्टी ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है. आगे की कार्रवाई पर विचार-विमर्श जारी है.

30 जनवरी 2026 को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. लौटते समय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ उनके काफिले को बीच सड़क पर रोक दिया. विधायक ने हर घर नल योजना (जल जीवन मिशन) के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों की खराब स्थिति और मरम्मत न होने का आरोप लगाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *