लखनऊ के सुशांत गोल् सिटी थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह और उसके सरकारी गनर पर एफआईआर दर्ज हुई है. मामला स्वस्तिका सिटी में 20 फीट रास्ते पर दीवार खड़ी करने और धमकी देने से जुड़ा है. कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर कार्रवाई हुई है.
लखनऊ में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. यह एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज की गई है. धनंजय सिंह के साथ जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह और उसके सरकारी गनर को भी इस मामले में नामजद किया गया है.
मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित स्वस्तिका सिटी कॉलोनी का है, जहां धनंजय सिंह रहते हैं. आरोप है कि कॉलोनी के अंदर करीब 20 फीट चौड़े रास्ते पर कब्जा कर दीवार खड़ी की गई. इसी बात को लेकर कॉलोनी के निवासियों और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था.
