स्‍पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाएगा विपक्ष, संसद में नहीं थम रहा बवाल

नई दिल्ली. संसद में सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के बीच तमाम प्रयासों के बाद भी सुलह नहीं हो सका है. कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि अब विपक्ष की तरफ से लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया जाएगा. बता दें कि निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेनाध्‍यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का अंश पढ़ना चाहा, जिसकी इजाजत स्‍पीकर ने नहीं दी. इसके बाद संसद का माहौल गरमा गया है

संसद का बजट सत्र काफी सनसनीखेज होता जा रहा है. अब विपक्षी दलों ने स्‍पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की तैयारी कर रहा है. कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व सेनाध्‍यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का अंश पढ़ना चाह रहे थे, लेकिन लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए इसकी इजाजत नहीं दी. स्‍पीकर ने कहा कि जो पुस्‍तक अभी छपी ही नहीं है, उसपर सदन में चर्चा कैसे की जा सकती है. दूसरी तरफ राहुल गांधी किताब का अंश पढ़ने पर अड़े रहे. इसको लेकर लोकसभा में हंगामा इस कदर बढ़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर अपनी बात भी नहीं रख सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *