नितिन नबीन मेरे बॉस, मैं कार्यकर्ता…

बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुने जाने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में आज एक नए युग की शुरुआत हो गई. नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. बीजेपी हेडक्वार्टर में मंच से जैसे उनके नाम का ऐलान हुआ, पूरी सभा तालियों से गूंज उठी. इस घोषणा के साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी. पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा ‘नितिन नवीन जी मेरे बॉस है. मैं कार्यकर्ता हूं.’

  भारतीय जनता पार्टी में आज एक नए युग की शुरुआत हो गई. नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. बीजेपी हेडक्वार्टर में मंच से जैसे उनके नाम का ऐलान हुआ, पूरी सभा तालियों से गूंज उठी. इस घोषणा के साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं. नितिन नवीन जी मेरे बॉस है. मैं कार्यकर्ता हूं.’

दरअसल नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामाकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार रहे. उनके पक्ष में 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्ताव भी शामिल था. इस तरह उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया.

नितिन नबीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने को लेकर उनके परिवार और पारिवारिक मित्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इस खास मौके को लेकर माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बना हुआ है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह फैसला लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *