प्रयागराज. संगम तट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालु उमड पड़े है. ब्रह्म मुहूर्त से ही लोग पवित्र नदियों में स्नान और उसके बाद दान कर रहे हैं. मौनी अमावस्या के साथ रविवार व्रत और सूर्य पूजा भी है. पंचांग के अनुसार, आज माघ कृष्ण अमावस्या तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, चतुष्पाद करण, हर्षण योग है.मौ
नी अमावस्या पर काले तिल का दान जरूर करें. इससे हरि कृपा प्राप्त होगी और पुण्य मिलेगा. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग बना है. ब्रह्म मुहूर्त से ही मौनी अमावस्या का स्नान और दान हो रहा है. माघ अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, आज माघ कृष्ण अमावस्या तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, चतुष्पाद करण, हर्षण योग, पश्चिम का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने से पाप मिटते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. उस पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. मौनी अमावस्या स्नान के बाद वस्त्र, अन्न, फल आदि का दान करते हैं. पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, दान आदि करते हैं, इससे पितृ दोष का निवारण होता है. आज दान करने से ग्रह दोष भी दूर होते हैं. मौनी अमावस्या पर काले तिल का दान महत्वपूर्ण होता है.

