यूपी में बदलेगा मौसम: अभी जारी रहेगी ठंड

मौसम… इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

यूपी में 13 जनवरी को बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी. मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा.

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. मौसम विभाग ने 13 जनवरी के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी ठंड और विजिबिलिटी कम रहने की चेतावनी दी है. विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *