लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में खुली यातायात व्यवस्था की पोल

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लखनऊ में भव्य स्वागत किया. स्वागत के लिए शहर के अनेक चौक चौराहे पर मंच बनाए गए थे. जिससे शहर में जगह-जगह जबरदस्त जाम की स्थिति पैदा हो गई. लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे.

पंकज चौधरी का भव्य स्वागत: आपको बता दें कि, ऊत्तरप्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के लखनऊ प्रथम आगमन पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर नीरज सिंह के नेतृत्व में नैमिषारण्य गेस्ट हाउस डालीबाग में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़े के साथ से भव्य स्वागत किया. पंडितों ने शंखनाद, और मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष को आशीर्वाद और मंगल कामनाएं दी.

भारतीय जनता पार्टी महानगर के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि गेस्ट हाउस पर प्रातः 8:00 बजे से ही हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम एकत्रित था. प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह नजर आया. प्रवीण गर्ग ने बताया कि नैमिषारण्य गेस्ट हाउस पर कैंट और सरोजिनी नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के उपरांत हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम विधानसभा और मध्य विधानसभा से अंजनी श्रीवास्तव और रजनीश गुप्ता ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया.

उत्तर विधानसभा से डॉक्टर नीरज बोरा और विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूर्व विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए वेव मॉल के सामने भव्य स्वागत किया और पंकज चौधरी को बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया. रास्ते भर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासिओं ने हाथों में फूल माला लेकर स्वागत के लिए खड़े नजर आए. लखनऊ महानगर द्वारा तीनों जगह भव्य स्वागत अभिनंदन के बाद सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में सम्मिलित होकर अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *