यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इस मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बीजेपी नेता और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उम्र में छूट देने की मांग की थी.
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह खबर किसी सुकून से कम नहीं है. राज्य सरकार ने यूपी पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती 2025 के तहत निकलने वाली 32,679 रिक्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक बार के लिए 3 साल की छूट देने का ऐलान किया है. यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया है

